पटना । मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहब्बुर राणा के प्रत्यर्पण का भाजपा द्वारा सियासी इस्तेमाल करने पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भाजपा के मानसिक घटियापन का निशानी बताया है।
राजद प्रवक्ता ने कहा है कि तहब्बुर राणा को भारत लाया गया, इससे आज हर भारतीय को खुशी हो रही है। इस प्रक्रिया में लगे देश के सभी एजेंसियां बधाई के पात्र हैं। अविलम्ब न्यायिक प्रक्रिया पुरी कर उसे कठोरतम सजा दी जाए। राणा के प्रत्यर्पण को भी इवेंट शो बना कर वाह-वाही लूटने का प्रयास कर रही भाजपा आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी राजनीतिक घटियापन का परिचय दे रही है। यूपीए सरकार के समय अबू सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। अभी वह जेल में सजा काट रहा है। तहब्बुर राणा के खिलाफ सारे साक्ष्यों को इकठ्ठा कर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया यूपीए सरकार के समय हीं शुरू हो गई थी। उसके बावजूद उसे लाने में भाजपा सरकार को इतना लम्बा समय लगा। इसके लिए उसे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
चित्तरंजन गगन कहा कि अभी तक मेहुल चौकसी, नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश भागने वाले का प्रत्यर्पण अभी तक क्यों नहीं हुआ, इसकी जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा सरकार को देश की जनता के सामने जबाब देना चाहिए। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाघव पाकिस्तान की जेल में बन्द है उसे अबतक भारत नहीं लाये जाने की जिम्मेदारी भी भाजपा सरकार को लेनी होगी।
रायपुर। Krishak Unnati Yojana. छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती को…
Ramayana movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में…
पटना। Chhath puja. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई…
नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…
पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…