बिहार, पटना। राजद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव और अखिल भारतीय पान महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष हीरामनी तांती आज अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने हीरामनी तांती को भाजपा की सदस्यता दिलाई और भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” से प्रेरित होकर पार्टी में जुड़ रहे समर्पित कार्यकर्ता संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे.

उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के पार्टी में आने से युवाशक्ति का नया जोश और समाजसेवा के प्रति नई ऊर्जा मिली है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हीरामनी तांती ने भी भाजपा की नीतियों को सराहा और महिलाओ के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यो की तारीफ की।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।