Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में शिक्षकीय संसाधनों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य शासन ने कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर नवीन भर्ती की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग के विभागीय आदेश के माध्यम से पूर्व में 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त विभागीय प्रस्ताव के अनुरूप 292 सहायक शिक्षकों के नवीन पदों के सृजन की सहमति देते हुए उन पर भी भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। इस प्रकार कुल स्वीकृत पदों की संख्या अब 5000 हो गई है।

उक्त भर्ती की अनुमति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर प्रदान की गई है। इस निर्णय से राज्य के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही यह निर्णय शिक्षण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।