Spread the love

रायपुर : राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7.50 बजे ई-स्कूटर से स्कूल जा रहे भाई-बहन को पुलिस वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-स्कूटर अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े।

वहीं, भाई का सिर पुलिस वाहन के पहिए के नीचे आ गया। पुलिस वाहन उसे करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लाभांडी निवासी अंश अठवानी (14) अपनी बहन नमिसा (8) के साथ ई-स्कूटर से शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकला था। दोनों मरीन ड्राइव की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वे छत्तीसगढ़ क्लब के पास आगे बढ़े, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी ने उनकी ई-स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अंश सड़क पर गिर पड़ा और उसका सिर पुलिस वाहन के पहिए के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि पुलिस गाड़ी अंश को करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नमिसा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल बहन का इलाज जारी

हादसे में घायल नवासा के पैर, कमर और हाथ में चोट आई है। उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।