Spread the love

रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 7 फरवरी 2026 को अवैध रूप से मदिरा विक्रय – धारण किए हुए पाए जाने पर ग्राम पारागांव थाना गोबरा नवापारा में महिला आरोपिया मानकी तारक से 7.56 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले एवं आरोपी काशी सोनकर 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले,  8 फरवरी 2026 को नगर पालिका नवापारा थाना गोबरा नवापारा में आरोपी तरुण साहू के कब्जे से 25.74 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 3.78 बल्क लीटर विदेशी मदिरा मैकडॉवेल no. 1 जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर जमानतीय धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।