Spread the love

रायपुर: श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। कलेक्टर जिला रायपुर के निर्देशानुसार श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।

ऐसे पंजीकृत श्रमिक, जिनके बच्चे अध्ययनरत हैं और जिन्होंने अभी तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, वे शीघ्र ही श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, श्रम विभागीय कार्यालय, नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र अथवा नजदीकी च्वाइस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 31 दिसंबर 2025 इस योजना के अंतर्गत आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।