रायपुर। नगर निगम जोन-5 क्षेत्र में लाखेनगर मार्ग से सुन्दर नगर मार्ग तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप नेतृत्व मे ‘टीम प्रहरी अभियान’ के तहत चलाया गया है।
अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से लगभग 6 ठेले-गुमटियां, 10 डमी पुतले तथा 12 बोर्ड हटाए गए। नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि वे किसी भी स्थिति में सड़क पर कब्जा न करें। सड़क पर रखे सामानों को जनहित में तत्काल जब्त कर लिया जाएगा और इसके लिए संबंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।
