देश

राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया – लोग अन्याय के खिलाफ अपने मुद्दों को साझा कर सकेंगे

Chaupal Sandesh Team, नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से देशभर के लोग अन्याय के खिलाफ अपने संघर्ष और मुद्दों को उनसे साझा कर सकेंगे।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शनिवार को कहा कि देशभर में लोग अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं। ‘सत्याग्रह’ इन्हीं आवाजों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है, ताकि स्थानीय स्तर पर चल रहे संघर्षों को राष्ट्रीय मंच मिल सके। पार्टी ने यह जानकारी शनिवार को साझा करते हुए कहा कि श्री गांधी ने शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को लांच किया है। श्री गांधी ने इस प्लेटफार्म के बारे में आज कहा, “देशभर में लोग अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

नेता विपक्ष के तौर पर आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। अब नये सत्याग्रह का समय है। आप किन मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, मुझे बताइए। मैं आपकी बात सुन रहा हूं।” उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जमीन, महिलाओं के अधिकार, दलितों और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकार, शिक्षा तथा परीक्षाओं सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ‘सत्याग्रह’ के माध्यम से इन आंदोलनों को संगठित करने और एक नक्शे पर साथ लाने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक नेता विपक्ष को बता सकते हैं कि वे कौन हैं, उनके लिए क्या महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों के रास्ते में कौन खड़ा है।

लोगों द्वारा साझा किया गया प्रत्येक मुद्दा ‘सत्याग्रह मैप’ पर एक पिन के रूप में दिखाई देगा। श्री गांधी ने कहा कि मुद्दे की गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों की आवाज सड़क से लेकर संसद तक सुनी जा सके। उन्होंने कहा, “जहां सच को कुचला जा रहा है, वहां लोगों को उसका विरोध करने में मदद करना नेता विपक्ष के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है।”‘
सत्याग्रह’ प्लेटफॉर्म पर लोग अपने संघर्ष की कहानी साझा कर सकते हैं। श्री गांधी ने कहा कि वह संसद, सड़क, पत्र लिखकर या जहां भी उनकी जरूरत होगी, लोगों के साथ खड़े होकर मदद करने का प्रयास करेंगे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

4 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

5 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

5 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

5 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

5 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

6 hours ago