Spread the love

Nepal floods, रायपुर। नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर रायपुर जिला प्रशासन ने अपील की है कि नेपाल में फंसे, लापता अथवा प्रभावित रायपुर जिले, छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले या राज्य के नागरिकों के संबंध में यदि उनके परिजनों अथवा परिचितों को कोई जानकारी हो, तो उसे तत्काल नेपाल बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम रायपुर के 📞 9977222564, 9977222574 नंबरों पर कॉल कर हमें बताएं।

प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों से समन्वय कर प्रभावित नागरिकों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगा।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।