छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित विद्यार्थियों के लिए पी.पी.टी. परीक्षा आवेदन शुरू, तकनीकी शिक्षा की नई पहल

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा सत्र 2025-26 के लिए प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (PPT) की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, और इस बार इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

सरगुजा और बस्तर संभाग के युवाओं को मिलेगा लाभ
राज्य शासन की नीति के अनुसार सरगुजा एवं बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों के स्थानीय छात्रों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इन क्षेत्रों के निवासियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे इन इलाकों के युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च 2025 से शुरू हो चुके हैं और 11 अप्रैल 2025 की संध्या 5:00 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। जिन आवेदकों से फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, वे 12 से 14 अप्रैल 2025 तक त्रुटि सुधार कर सकेंगे।  PPT परीक्षा का आयोजन 1 मई 2025 को सुबह 9:00 से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होगी। प्रवेश पत्र 22 अप्रैल 2025 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, राज्य के स्थानीय निवासियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह छूट आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत राहतकारी है और शिक्षा की राह को और अधिक सुलभ बनाती है।
आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें जानकारी
परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देशों के लिए विद्यार्थी और अभिभावकhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

2 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

4 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

5 hours ago