Bihar political news : बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जिसके साथ ही 17वीं बिहार विधानसभा भंग हो गई है। इससे पहले एनडीए की विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता तथा विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है। सम्राट चौधरी को आज आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। वरिष्ठ भाजपा नेता और उपनुख्यमंत्री विजय सिन्हा सदन में पार्टी के उप नेता होंगे।