Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। फूलो देवी वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वहीं राज्यसभा में जिन उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दोबारा टिकट दिया है।