Raipur News, रायपुर । डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया के तीन चरण पूर्ण होने के बाद अब शासकीय सह-शिक्षा पॉलीटेक्निक, रायपुर (बैरन बाजार) में रिक्त सीटों पर संस्था स्तरीय अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
शासकीय सह-शिक्षा पॉलीटेक्निक रायपुर में डिप्लोमा सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
ऑनलाइन पंजीयन के बाद अभ्यर्थियों को 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे शासकीय सह-शिक्षा पॉलीटेक्निक, रायपुर में उपस्थित होकर संस्था स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेना होगा। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।