Spread the love

Chhattisgarh News, रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 06 विकास निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है। जिसकी कुल लागत 55 लाख रु है। इसके अंतर्गत बिलासपुर जिले में आने वाले ग्राम पंचायत दगौरी, विकासखण्ड बिल्हा, मे जगमोहन कौशिक के घर से फूलदास कोटवार के घर तक, सी.सी. रोड निर्माण 300 मीटर हेतु 5 लाख रु,ग्राम पंचायत भोजपुरी में मेन रोड से सतनामी पारा श्मशान घाट की ओर, सी सी रोड. हेतु 10 लाख रु, ग्राम पंचायत धमनी में समुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रु, ग्राम पंचायत खम्हारडीह में समुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रु के विकास कार्य शामिल है।

इसके साथ ही मुंगेली जिले में आने वाले ग्राम पंचायत मोहभट्ठा सो में समुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रु, ग्राम पंचायत रमतला में समुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रु का विकास कार्य शामिल है।इस मौके पर कौशिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैं। लोगों की मूलभूत सुविधा देने की हमारी सरकार की जो योजना है, उस पर पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र का विकास हो रहा है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।