Spread the love

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ लेने के बाद यह उनका पहली बार पैतृक गांव आगमन था। अवसर था—अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि, जहां स्थित स्मृति वाटिका में उन्होंने अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी और धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।