Spread the love

Bihar News: पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार की देर रात 12 बजे गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि करीब 35 साल पुराने एक मामले में पटना की एक विशेष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

इस आदेश के बाद पटना पुलिस की टीम शुक्वार देर शाम पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर गिरफ्तार करने पहुंची। करीब 3 घंटे तक गिरप्तारी का ड्रामा चला। देर बाद पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

एसपी ने कहा कि 1995 का मामला है। गर्दनीबाग थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस मामले में कोर्ट से अदेश मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।