मध्यप्रदेश

MP News : 15 से 25 मई तक प्रदेश भर में होगा तिरंगा यात्रा; ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता- भगवानदास सबनानी

भगवानदास सबनानी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को बताने के लिए देश भर में विभिन्न समाज वर्ग के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता 15 मई से 25 मई तक 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जिसके अंतर्गत पार्टी हर नागरिक तक पहुंचकर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में बताएगी।
श्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि इस अभियान के जरिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत भविष्य में किसी भी आतंकी हमले के जवाब में पुलवामा, उरी और पहलगाम हमले की तर्ज पर सीमा पार के आतंकी संगठनों और उसके आकाओं के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेगा।
जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक 15 मई को रोशनपुरा चौराहे से एमवीएम कॉलेज तक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। आम जनमानस को यह बताएंगे कि भारत-पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं लड़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सीमा पार आतंकवाद को सीधा और कड़ा जवाब देना है। इस ऑपरेशन के तहत भारत की सेना को बड़ी सफलता मिली। पाकिस्तान के उकसाने वाली कार्रवाई का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ थी, मगर धारणा यह बन गई कि भारत-पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री व नगरनिगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री श्री जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

20 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

21 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

21 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago