Spread the love

भोपाल : वन विभाग द्वारा ‘बसामन मामा स्मृति वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार 2023-24’ के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं अपने नामांकन संबंधित वन मंडलाधिकारी/क्षेत्र संचालक कार्यालय अथवा विभागीय वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों सहित 25 मई 2026 शाम 5:00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

‘बसामन मामा स्मृति वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार 2023-24’ वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण, संवर्धन तथा निजी भूमि में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर (वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण) और राज्य स्तर (निजी भूमि में वृक्षारोपण) के लिये शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों तथा अशासकीय व्यक्तियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः रु2 लाख, रु1 लाख और रु50 हजार (प्रशस्ति पत्र सहित) प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर भी समान रूप से विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, जिससे वन संवर्धन के कार्यों को व्यापक प्रोत्साहन मिल सके।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।