मध्यप्रदेश

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शासन की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मध्यप्रदेश न्यूज़, भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर के राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या उद्यान के पास सोमवार देर शाम लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन दर्शन से प्रेरित राज्य शासन की योजना और कार्यों पर आधारित विकास यात्रा आधारित प्रदर्शनी का सोमवार (19 मई 2025) को शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में गठित मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष- 2023 से लेकर अब तक लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों और उनके क्रियान्वयन पर प्रदर्शनी आधारित है। प्रदर्शनी में केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। शासकीय सेवा में महिलाओं का आरक्षण, लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री विवाह/निकाह सहायता योजना आदि को चित्रों को माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में विशेष रूप से अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, 170 करोड़ रूपये की लागत से खरगोन में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय का शुभारंभ सागर में रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय एवं गुना में तात्या टोपे विश्वविद्यालय प्रारंभ, 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को उनकी पात्रता अनुसार उच्च पद का प्रभार, वर्तमान में 369 सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज) विद्यालयों का संचालन, अन्य राज्यों के सैनिक स्कूलों में अध्ययनरत प्रदेश के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का निर्णय, एकीकृत टाउनशिप नीति- 2025 लागू किये जाने की स्वीकृति, इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025, देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन और शराब बंदी का निर्णय, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में सोलर कृषि पंप शामिल किये जाने की स्वीकृति, जनजाति विरासत को सम्मान के तहत श्री बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय छिन्दवाड़ा एवं राजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का जबलपुर में लोकार्पण, श्रीअन्न के प्रोत्साहन के तहत रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में 3900 रूपये प्रति हेक्टेयर सहायता राशि की स्वीकृति को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में उज्जैन विक्रमोत्सव मेला 2024 में मोटरयान कर की दर में 50 प्रतिशत की छूट, निर्यात और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट-2025 की स्वीकृति को भी प्रदर्शित किया है। इसमें समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का मूल्य 2600 रूपये करने का निर्णय, आदि को दर्शाया गया है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

18 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

18 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

18 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

24 hours ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

24 hours ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago