छत्तीसगढ़, रायपुर : बालोद जिले में लगातार हो रही बारिश से खेतों में भरपूर जल की मात्रा आ चुकी है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। राज्य शासन द्वारा किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में निरंतर ही किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। समिति के प्रबंधक ने बताया कि समिति के माध्यम से अब तक 300 टन से अधिक रासायनिक खाद, 150 क्विंटल से अधिक बीज का वितरण किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वितरीत किए गए खाद में 100 टन युरिया, 102 टन सुपर फास्फेट, 60 टन पोटाश, 80 टन एनपीके, 35 टन डीएपी सहित अन्य उर्वरक शामिल हैं।
इसी प्रकार किसानों की मांग के अनुरूप उन्हें विभिन्न प्रकार की बीज का भी वितरण किया गया। सहकारी समिति गुजरा से खाद प्राप्त कर चुके ग्राम भैंसबोड़ के किसान श्री तुलूराम कोसमा ने बताया कि वह लगभग 05 एकड़ में खेती किसानी का कार्य करते हैं। उन्हें सहकारी समिति से यूरिया, पोटाश, डीएपी, सुपर फास्फेट मिल चुका है। जिसका उपयोग वे अपने खेतों में आनुपातिक रूप से करेंगे। जिससे उन्हें फसल उत्पादन में लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से खेतों में भरपूर पानी है, अभी वे रोपाई का कार्य कर रहे हैं।
रायपुर। Krishak Unnati Yojana. छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती को…
Ramayana movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में…
पटना। Chhath puja. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई…
नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…
पटना। Pawan Singh. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति…