Report by. Ali Ahmad रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 तक देश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जिस दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता मिली है, उसी तरह देश को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य भी हासिल किया जाएगा।
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि नक्सलवाद की तरह नशा भी देश की युवा पीढ़ी और भविष्य के लिए बड़ा अभिशाप है। नक्सलवाद बंदूक से लोगों को नुकसान पहुंचाता है, जबकि नशा धीरे-धीरे पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। इसलिए नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सहित सभी संबंधित एजेंसियां नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भी नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिस योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाया है, उसी तर्ज पर नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए भी कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क और उनके ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
नशे के कारोबारियों की संपत्तियां भी हो रहीं कुर्क
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एनडीपीएस (NDPS) के मामलों में अब केवल नशे के सप्लायरों को गिरफ्तार करने तक कार्रवाई सीमित नहीं है, बल्कि जहां नशीले पदार्थों का उत्पादन हो रहा है, वहां पहुंचकर उसे नष्ट भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इससे अपराधियों को अवैध कमाई का लाभ उठाने से रोका जा सकेगा। अब नशे का कारोबार करने वाले लोग जेल से बाहर आने के बाद भी अपनी अवैध संपत्ति का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
2022 से 2026 तक 1.20 लाख किलो से अधिक गांजा नष्ट
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2022 से 2026 तक छत्तीसगढ़ में कुल 4,960 प्रकरणों में 1,20,520 किलोग्राम से अधिक गांजे का नष्टीकरण किया गया है।
इसके अलावा बड़ी मात्रा में अन्य मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों को भी नष्ट किया गया है। इनमें शामिल हैं:
27,95,574 नग नशीली दवाइयां
1,000 किलोग्राम चरस
9.5 ग्राम एमडीएमए
1,011.82 ग्राम हेरोइन
3,334.57 ग्राम अफीम/ब्राउन शुगर
4,195 किलोग्राम डोडा-चूरा
नशा मुक्त भारत ही विकसित भारत की पहली शर्त
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि नशा मुक्त भारत, विकसित भारत के संकल्प की पहली शर्त है। देश की युवा शक्ति को नशे से बचाना और नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करना सरकार की प्राथमिकता है।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…