बिहार

मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा ऐलान: बिहार में 7वीं पास युवक-युवतियां बन सकेंगे बस खलासी, सरकारी बसों के कंडक्टर बनने की न्यूनतम योग्यता घटी

Spread the love

Bihar News: पटना: बिहार राज्य के नए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार (24 नवम्बर 2025) को विभाग का कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान परिवहन मंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने राज्य के सरकारी बसों में कंडक्टर बनने की न्यूनतम योग्यता दसवीं पास से घटाकर सातवीं पास कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को रोजगार मिले। विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह एवं राज्य परिवहन आयुक्त अभिषेक द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

चार नए आईडीटीआर का होगा निर्माण

मंत्री ने बैठक में राज्य में चार नए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) के निर्माण के निर्देश दिए। ये नए केंद्र बांका/भागलपुर, पूर्णिया, बेतिया और नालंदा में बनाए जाएंगे। वर्तमान में राज्य में केवल पटना और औरंगाबाद में दो आईडीटीआर कार्यरत हैं।

मुख्य बिंदुओं पर दिए निर्देश

परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंत्री ने ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण, बस अड्डों पर सुविधाओं का विस्तार, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, बस स्टॉप/अड्डों की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाना, चालक कल्याण योजना के तहत ड्राइवरों को स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, यूनिफॉर्म और पेंशन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निगम की पुरानी व जर्जर बसों को डंप करने की बजाय उनकी नीलामी प्रक्रिया तेज करने कहा। मंत्री ने कहा कि इससे परिवहन सुविधा व्यवस्थित होगी और नई बसें खरीदने में मदद मिलेगी।

सभी प्रमुख रूटों पर बस संचालन की तैयारी

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सभी प्रमुख रूटों पर अपनी बसें चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि यात्रियों को सस्ती परिवहन सुविधा मिल सके। समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

8 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

8 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

10 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

10 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

11 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

11 hours ago