मध्यप्रदेश

लाड़ली बहनों को 3000 हजार रूपए दी जाएगी और कल्याणी विवाह योजना शुरू होगी, किसान भाइयों के लिए पांच रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश, भोपाल : केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की धरती पंजाब हरियाणा को पीछे छोड़ेगी। कल्याणी विवाह योजना शुरू होगी लाड़ली बहनों को आने वाले समय में तीन हजार रूपए माह राशि दी जाएगी एवं किसान भाइयों को पांच रुपए में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के गौरिहार में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्चुअली माध्यम से छतरपुर जिले को एक साथ कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जिसमें 184 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 92 विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान भाइयों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए पहली बार किसानों को बिजली कनेक्शन 5 रूपए में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो हॉर्स पावर से 10 हॉर्स पावर तक के सोलर पंप भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। 25 से ज्यादा गाय भैंस पालने वाले किसान भाइयों को सरकार अनुदान देगी और दूध भी खरीदेगी। छतरपुर के जटाशंकर मंदिर के उचित प्रबंध एवं रखरखाव के लिए भी कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को भोपाल में देवी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर पधार रहे हैं, जिसमें प्रदेश की बहने अवश्य पधारे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी म.प्र. को मेट्रो ट्रेन, दो हवाई अड्डा सहित अन्य विकास कार्य समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में लाड़ली बहनों के लिए तीन हजार रूपए की राशि प्रत्येक माह प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने शराबबंदी के अंतर्गत अभी 19 धार्मिक शहरों में शराबबंदी की है। सरकार ने सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले व्यक्तियों को 25 हजार की राशि राहवीर योजना के माध्यम से देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति का समय पर उचित इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि तत्काल एवं उचित इलाज देने के लिए सरकार ने एयर एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की है। जिसके माध्यम से आयुष्मान कार्ड धारी को प्रदेश एवं देश में अच्छे से अच्छा इलाज निःशुल्क मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी जो बहनें कम समय में विधवा हो जाती हैं, उनके लिए कल्याणी विवाह योजना के माध्यम से 2 लाख रूपए की राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नल जल योजना के माध्यम से हर घर में शुद्ध पेय जल टोंटी के माध्यम से देने का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रदेश के करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे है और अब हमारी माताओं बहनों को घर के बाहर पानी के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इसी प्रकार शुद्ध पेयजल के साथ साथ किसान भाईयों की फसल को सिंचित करने के लिए विभिन्न परियोजनओं के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

15 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

15 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

15 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

21 hours ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

21 hours ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

22 hours ago