बिहार

बिहार में अब सीधे मोबाइल पर शिकायत या सुझाव दे सकते हैं आम लोग, नम्बर जारी

Spread the love

पटना। बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सहायता और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव या किसी तरह की सहायता लेने के लिए सीधे फोन कर सकते हैं।

बिहार पुलिस की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, यह मोबाइल नंबर 9031829339 और 9031829340 हैं। इस हेल्पलाइन के जरिए कानून-व्यवस्था, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, स्थानीय स्तर पर हो रही अनदेखी या किसी तरह की परेशानी को सीधे नियंत्रण कक्ष के संज्ञान में लाया जा सकता है। ये हेल्पलाइन तत्काल प्रभाव से शुरू हो गए हैं।

इस विशेष हेल्पलाइन का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों को बिना किसी देरी के संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनका समय रहते निपटारा करना है। इससे न सिर्फ पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत होगा, बल्कि पुलिसिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। बिहार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस हेल्पलाइन का उपयोग सिर्फ वास्तविक और गंभीर मामलों में ही करें। किसी तरह की गलत या भ्रामक सूचना देने से बचें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

12 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

12 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

14 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

14 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

15 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

15 hours ago