बिहार

Bagvani Mahotsav: पटना में होगा बागवानी महोत्सव, किसानों को मिलेगी आधुनिक तकनीक की जानकारी

Spread the love

शहर के गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होगा बागवानी महोत्सव

पटना । पटना के गांधी मैदान में 6 से 8 फरवरी तक बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से किया जाएगा। कृषि विभाग किसानों को बागवानी के जरिए सशक्त करने का प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में पटना में यह महोत्सव आयोजित होगा।

इसमें बड़ी संख्या में राज्य भर से आए किसान, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस महोत्सव में जहां किसानों के लिए बागवानी से जुड़ी सभी तरह की सूचनाएं रहेंगी वहीं यहां आकर राज्य में हाल के वर्षों में हुई उपलब्धियों को भी देखा जा सकता है। इस महोत्सव में प्रगतिशील किसानों को अपने बागवानी उत्पादों का प्रदर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। यहां एक ही परिसर में किसान विभिन्न तरह की सब्जियों और फलों की आधुनिक तकनीक से होने वाली खेती से परिचित हो सकेंगे।

इसमें कृषि वैज्ञानिक बताएंगे कि किस तरह से किसान नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपने खेतों में फल और सब्जियों का अधिक उत्पादन कर सकते हैं। इससे बिहार के फल, फूल, सब्जी एवं अन्य उद्यानिक उत्पादों के उत्पादन में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों एवं व्यवसायियों को इसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

आयोजित होगी कई प्रतियोगिताएं
बागवानी महोत्सव को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कलात्मक पुष्प सज्जा, फल एवं सब्जियों में नक्काशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए चित्रकला एवं क्वीज प्रतियोगिता जैसे अन्य कार्यक्रमों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा बागवानी महोत्सव में बागवानी से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन विभिन्न स्टॉलो के माध्यम से होगा। आमजनों के लिए इन उत्पादों की बिक्री भी यहां उचित मूल्य पर होगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

13 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

14 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

16 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

16 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

16 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

17 hours ago