पटना : शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में कक्षा-1 में नामांकन कराने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित किया है। अभिभावक अब ज्ञानदीप पोर्टल पर 15 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विदित हो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने आवदेन करने की तिथि में विस्तार करते हुए 15 फरवरी तक अंतिम तिथि निर्धारित किया है। आवेदनों का सत्यापन 18 फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में 24 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से निर्धारित तिथि के अंदर पंजीयन कराने और बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के इस अवसर का लाभ दिलाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…