बिहार

Fish News: मछलियों को ठंड से बचाने के लिए तालाब की गहराई 8 से 10 फीट रखें, मछली-पालकों के लिए विभाग ने जारी की सलाह

Spread the love

Bihar News: पटना: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने ठंड में मछलियों की उचित देख-रेख के लिए सलाह जारी की है। इसके अनुसार, पंगेशियस मछलियों को मछली-पालक नवम्बर तक तालाब से अवश्य बाहर निकाल लें, क्योंकि तापमान गिरने से पंगेशियस मछलियों के मरने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

यदि पंगेशियस मछली छोटी है (बिक्री योग्य नहीं है), तो ठंड से बचाने के लिए तालाब के पानी की गहराई 8 से 10 फीट रखनी चाहिए अथवा पूरे ठंड के मौसम में रात्रि के समय बोरिंग का पानी तालाब के मध्य में तलहटी में छोड़ना चाहिए और 8 से 10 फीट पानी का स्तर हो जाने के बाद ऊपर एक निकासी पाइप लगा देना चाहिए। साथ ही, पंगेशियस मछलियों वाले तालाब में तैयार मछली की निकासी का कार्य 3–4 दिनों के भीतर लगातार कर लेना चाहिए।

तालाब का पानी ज़्यादा हरा होने पर यह करें

तालाब में चूने का प्रयोग पीएच मान के अनुसार प्रति एकड़ 15 से 20 किलोग्राम की दर से 15 दिनों के अंतराल पर करें। मछलियों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रति एकड़ 400 ग्राम पोटैशियम परमैंगनेट की दर से वाटर सैनिटाइज़र का प्रयोग करें। तालाब का पानी अधिक हरा होने पर चूना एवं रासायनिक खाद का प्रयोग बंद कर दें तथा 800 ग्राम प्रति एकड़ की दर से कॉपर सल्फेट का प्रयोग पानी में घोलकर करें।

माह अंत में जाल अवश्य चलाएं

विभाग ने अपनी सलाह में कहा है कि तालाब में मछलियों के लिए पूरक आहार का प्रयोग कुल मछलियों के वजन के 1 से 2 प्रतिशत की दर से अधिक न करें। तालाब के पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से जलीय प्रोबायोटिक्स का प्रयोग करें। तालाब की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से मृदा प्रोबायोटिक्स अथवा 10 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से जियोलाइट का प्रयोग नमी युक्त बालू में मिलाकर करें। कार्प मछलियों वाले तालाब में माह के अंत में जाल अवश्य चलाएं।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

8 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

8 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

10 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

10 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

11 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

11 hours ago