पटना। समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का दूसरा चरण सोमवार यानि 30 मार्च को शुरू किया गया है। इस चरण में 14 जिलों में 26 केंद्रों पर जांच की जाएगी। तीसरे चरण में शेष बचे हुए बुनियाद केंद्रों पर जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान 1 लाख चश्मा वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रदेश में दृष्टि दोष से उत्पन्न समस्याओं एवं अंधेपन की रोकथाम के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह पहल की है। इस अभियान के माध्यम से सभी उम्र के व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जाएगा।
दुसरे चरण में 14 जिले जैसे खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, रोहतास, सारण, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण में 26 केंद्रों पर जांच की जाएगी। प्रत्येक चरणों में जांच की प्रक्रिया एक महीने के लिए आयोजित की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति में सूचीबद्ध एजेंसियों के माध्यम से आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया है।
पहले चरण में 23 मार्च से 22 बुनियाद केंद्रों पर जांच शुरू की गई है। पहले और दुसरे चरण में अब तक 6101 लोगों का नेत्र जांच किया गया और जरुरत के अनुसार 5205 लोगों को चश्मा निर्धारित किया गया है। चश्मा वितरण की प्रक्रिया जांच होने के 15 दिनों बाद की जाएगी।
टोल-फ्री नंबर 18003456262 पर मिलेगी जानकारी
इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘सक्षम’ ने टोल-फ्री नंबर 18003456262 जारी किया है। दृष्टि दोष से ग्रसित कोई भी व्यक्ति या उनके परिजन इस नंबर पर कॉल करके नजदीकी बुनियाद केंद्र और शिविर की तिथि की जानकारी ले सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…