मध्यप्रदेश

शासकीय शालाओं में होगा शैक्षिक ओलंपियाड, विद्यार्थी कर सकेंगे 30 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन

मध्यप्रदेश, भोपाल : प्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों को प्रदेश, देश और विश्व के सांस्कृतिक, भौगोलिक ऐतिहासिक परिदृश्य, समसामयिक सामान्य ज्ञान तथा हिन्दी, इंग्लिश, विज्ञान और गणित विषयों से जोड़ने के लिये मंच क्विज प्रतियोगिता ओलंपियाड का आयोजन इस वर्ष दो चरणों में जन शिक्षा केन्द्र और जिलास्तर पर किया जा रहा है। इस वर्ष जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय आयोजन सितंबर और जिला स्तरीय आयोजन नवंबर माह में होगा। ओलंपियाड में सहभागिता के लिये विद्यार्थी शिक्षकों के सहयोग से ऑनलाइन पंजीयन rskmp पोर्टल पर 30 जुलाई तक कर सकेंगे।

दूसरी कक्षा के बच्चे ओएमआर शीट पर प्रश्न हल करेंगे

इस वर्ष ओलंपियाड में कक्षा दूसरी से लेकर 8वीं तक प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थी ओएमआर शीट पर प्रश्न हल करेंगे। इस व्यवस्था से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये प्रारंभिक काल से अनुभव प्राप्त होगा। कक्षा 2 और 3 के लिये इंग्लिश, हिन्दी और गणित, कक्षा 4 और 5 के लिए इंग्लिश, हिन्दी, गणित एवं पर्यावरण विषय पर और कक्षा 6, 7 और 8 के लिए हिन्दी, संस्कृत, इंग्लिश, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय में ओलंपियाड प्रतियोगिता होगी। ओलंपियाड के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र ने विस्तृत दिशा-निर्देश जिला शिक्षा केन्द्र और शालाओं को प्रेषित किए है। कक्षा 2 और 3 में प्रत्येक जन शिक्षा केन्द्र से कुल 28 विद्यार्थी जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिये चयनित होंगे। कक्षा 6 से 8 में जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर सर्वाधिक अंको के आधार पर 36 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिये होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने ओलंपियाड प्रतियोगिता के आयोजन के लिये जिला कलेक्टर्स और राज्य शिक्षा केन्द्र अधिकारियों को भी निर्देश जारी किये है।   

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

1 day ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

1 day ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

1 day ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago