छत्तीसगढ़

Dr. Rakesh Gupta ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल पर लगाए बड़े आरोप – किट है नहीं फिर जांच कैसे कर रहे ? पढ़े पूरी खुलासा

Spread the love

CG News, रायपुर । चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने आज (30 जुलाई) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए बड़ी सफाई से जमीनी सच्चाई को छुपाने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा है स्वास्थ्य मंत्री जी भाजपा सरकार की बड़ी असफलता कांकेर के आदिवासी हॉस्टल में चार बच्चों और सुदूर आदिवासी अंचल बोड़ला ब्लॉक कवर्धा में मलेरिया से हुई तीन मौतों की सच्चाई बताने का नैतिक साहस भी नहीं कर पाए।

डॉ राकेश गुप्ता ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के अंतर्गत मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों और मितानिन सहित डॉक्टर और नर्सों के घर-घर अभियान की सफलता से पॉजिटिव मलेरिया मरीजों की दर एक प्रतिशत से कम करने की सफलता का जिक्र करने का भी नैतिक साहस नहीं दिखा पाए, इसी सफलता को बरकरार रखने में असफल स्वास्थ्य मंत्री जी पिछले 3 वर्षों में मलेरिया रोकथाम के लिए अति आवश्यक प्राथमिक मलेरिया जांच अभियान और स्वास्थ्य विभाग में पनप रही कमीशन खोरी के कारण मेडिकेटेड मच्छरदानी खरीदी और वितरण में असफल रहे हैं।

डॉ राकेश गुप्ता ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन में 30 जुलाई को ३५८८ मलेरिया रैपिड टेस्ट किट के स्टॉक की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया है कि जब मलेरिया टेस्ट किट ही उपलब्ध नहीं है? तो मैदानी अमले द्वारा किस प्रकार की जांच की जा रही है इसका जवाब स्वास्थ्य मंत्री जी को तुरंत प्रदेश की जनता को देना चाहिए।

मैदानी स्थिति का आकलन करने में असफल स्वास्थ्य मंत्री जी को ये स्पष्ट करना चाहिए की बिना रैपिड डाइग्नोस्टिक किट के क्या मितानिन ब्लड स्लाइड सैंपलिंग कर रही हैँ? गैर तकनिकी सालाहकारों द्वारा तैयार स्पीच को बिना तर्क और दिमाग़ लगाए पढ़ने से पहले उन्हें प्रोटोकॉल की जानकारी लेनी चाहिए थीं. क्योंकि विभाग की सफलता और नाकामी में वो अंतिम जिम्मेदार हैं।

सच तो यह है की रैपिड डिग्नोस्टिक किट के बिना ना तो मितानिन टेस्ट कर पा रहीं हैँ ना तो मैदानी अमला. इसका सीधा अर्थ यह है कि मैदानी स्क्रीनिंग की स्थिति आगे पाट और पीछे सपाट वाली है।

डॉ राकेश गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री को मित्रवत सलाह दी है कि वह उधार के ज्ञान से प्रेस कॉन्फ्रेंस वीर होने की बजाय अपना नैतिक दायित्व पूरा करें तो अच्छा रहेगा. डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से आदिवासी बच्चों की मौत पर झूठ बोलने वाले स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है और मुख्यमंत्री को चेताया है की यदि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री जी के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य विभाग की अकर्मण्यता पर रोक नहीं लगाई गई तो इस कारण मलेरिया की स्थिति आने वाले दिनों में स्थिति भयावह होने वाली है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

24 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

24 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

1 day ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

1 day ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

1 day ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

1 day ago