दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का पर्व नहीं है, बल्कि यह खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे, नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। दीपावली का इंतजार हर किसी को रहता है। इस दिन घर-आंगन दीपों की रोशनी से जगमगा उठते हैं और पूरा वातावरण उत्साह एवं उमंग से भर जाता है।
दीपावली क्यों मनाई जाती है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूरा करने और रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली मनाने की परंपरा जुड़ी हुई मानी जाती है।
दीपावली को बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है।
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की होती है पूजा
दीपावली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी धन, वैभव और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, जबकि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और शुभ कार्यों के देवता माने जाते हैं।
इस दिन लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर दीप जलाते हैं तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
दीपावली पर दीप जलाने का क्या है महत्व?
दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है। दीपक प्रकाश, ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें संदेश देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें उम्मीद और अच्छाई का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए।
दीपावली का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व
दीपावली ऐसा त्योहार है जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। इस अवसर पर लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों से मिलते हैं। मिठाइयां बांटते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
व्यापारिक दृष्टि से भी दीपावली का विशेष महत्व है। इस अवसर पर बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। लोग नए कपड़े, आभूषण, घरेलू सामान और उपहार खरीदते हैं। कई व्यापारी इस दिन नए बही-खाते की शुरुआत भी करते हैं।
पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं दीपावली
खुशियों के इस त्योहार को पर्यावरण के अनुकूल मनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। पटाखों से होने वाला धुआं और शोर पर्यावरण तथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए मिट्टी के दीपक जलाने, जरूरतमंदों की मदद करने और कम प्रदूषण वाली दीपावली मनाने का संकल्प लेना चाहिए।
दीपावली हमें क्या संदेश देती है?
दीपावली हमें सिखाती है कि जीवन में प्रेम, सद्भावना, ईमानदारी और मानवता का प्रकाश हमेशा बनाए रखना चाहिए। हमें दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांटनी चाहिए और समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! – संपादक , अली अहमद (चौपाल संदेश)
