विशेष संवाददाता – अली अहमद , रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा का भक्तिमय अंदाज कबीरधाम जिले के गांवों में देखने को मिला। मां दुर्गा की भक्ति में लीन उप मुख्यमंत्री ने हाथों में मंजीरा थामकर ग्रामीणों के साथ पारंपरिक जसगीत गाए। ढोलक, झांझ और मंजीरे की थाप पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और माता के जयकारों से गांव गूंज उठे।

दुर्गा पूजन और ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बीती देर रात कबीरधाम जिले के ग्राम ढोंघा और कोडार में आयोजित मां दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा उन्नति की कामना की।

धार्मिक आयोजन के दौरान विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। हाथों में मंजीरा लेकर जसगीत गाते हुए उनका सहज और भक्तिमय अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

लोक संस्कृति और आस्था का दिखा संगम

कार्यक्रम में पारंपरिक जसगीतों और भजनों के बीच उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के साथ भक्ति में झूमते नजर आए। ढोलक, झांझ और मंजीरे की मधुर धुन के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान आस्था और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों के साथ उप मुख्यमंत्री की सहभागिता ने धार्मिक आयोजन को और भी खास बना दिया।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।