मध्यप्रदेश, भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय रीवा में नव नियुक्त पैरा-मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पैरा मेडिकल स्टाफ का योगदान स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार बेहतर कार्यस्थल परिस्थितियों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में हम उन योद्धाओं को सम्मानित कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं में अह्म भूमिका निभाते हैं। नियुक्ति पत्र सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि आपके जीवन में एक नई जिम्मेदारी का प्रतीक है। पैरा मेडिकल स्टाफ कर्तव्यों का पालन करते हुए मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, जिससे पूरे समाज को लाभ होता है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने समारोह में 21 पैरा मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों को उनके नए कार्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल डॉ. अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ. राहुल मिश्रा सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…