Chaupal Sandesh Team, रायपुर : कॉकरोच जनता पार्टी  के ‘तिरंगा मार्च’ के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है और अपने साथ ले गई है। पुलिस ने बीएनएस 163 का हवाला दिया। उन्हें पंचकुइंया रोड स्थित एनसीपी प्रवक्ता के घर से निकलते ही पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। इस दौरान, दीपके पुलिस से यह सवाल करते भी सुने गए कि आखिर उन्होंने उल्लंघन क्या किया है? वह तो अभी सीपी भी नहीं पहुंचे हैं।

सीजेपी ने शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लोगों से तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील की थी। इसमें शामिल होने के लिए दीपके मुंबई से पिछले दिनों दिल्ली भी पहुंचे थे। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। पिछले दिनों 10 अक्टूबर को भी सीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन लोग जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा होने की वजह से नहीं पहुंच सके थे। सीजेपी को इन प्रदर्शनों में कांग्रेस, लेफ्ट दलों समेत विपक्ष का साथ मिल रहा है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है ।
'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है।
ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।