Spread the love

Chhattisgarh News, रायपुर : जनसम्पर्क संचालनालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. रवि मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के पश्चात् डॉ. मित्तल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभाग के अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, संयुक्त संचालक श्री डी.एस. कुशराम, श्री पवन गुप्ता, श्री बालमुकुंद तम्बोली, श्री धनंजय राठौर, श्री जयंत देवांगन, श्री जितेन्द्र नागेश, श्रीमती इस्मत जहां दानी सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आयुक्त डॉ. रवि मित्तल

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।