छत्तीसगढ़

कोयला घोटाला : सूर्यकांत तिवारी के मकान सील

Spread the love
भिलाई। कोल घोटाला मामले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार दोपहर आयकर विभाग की टीम ने भिलाई के कोहका स्थित ए-1 सूर्या रेजिडेंसी के एक मकान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिस मकान पर कार्रवाई की गई है, उसका क्षेत्रफल करीब 200 वर्गमीटर बताया जा रहा है। इस मकान में मनीष उपाध्याय रह रहे थे। आयकर विभाग की ओर से उन्हें पहले ही मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद मनीष उपाध्याय ने मकान खाली कर अपना सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था।   भिलाई के कोहका स्थित ए-1 सूर्या रेजिडेंसी में आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील कर कब्जे में लिया।
सुपेला पुलिस से भी मांगी गई थी मदद
मकान खाली कराने की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग ने सुपेला पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद सोमवार को विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मकान को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई सूर्यकांत तिवारी से जुड़े कथित बेनामी संपत्ति मामले में की गई है। विभाग की ओर से संपत्ति को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई है। मामले में आयकर विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।
Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

4 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

5 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

6 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

7 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

7 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

8 hours ago