Spread the love

Report by, Chaupal Sandesh Team। इंडियन सुपर लीग में शनिवार (7 नवम्बर) को चेन्नईयिन एफसी और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में चेन्नईयिन के ब्रिसन फर्नांडिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती मिनटों में ही दो गोल दाग दिए।

ब्रिसन फर्नांडिस ने मुकाबले के चौथे मिनट में गोल करके चेन्नईयिन एफसी को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 18वें मिनट के आसपास एक और गोल दागकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। उनके इन दो गोलों से चेन्नईयिन के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

तीन मैचों से गोल का इंतजार हुआ खत्म

इस मुकाबले से पहले चेन्नईयिन एफसी को पिछले तीन मैचों में गोल करने में सफलता नहीं मिली थी। टीम ने चार मुकाबलों में केवल एक गोल किया था। ऐसे में ईस्ट बंगाल के खिलाफ ब्रिसन फर्नांडिस के दो गोल टीम के लिए बड़ी राहत साबित हुए।

ईस्ट बंगाल के सामने वापसी की चुनौती

दूसरी ओर ईस्ट बंगाल एफसी इस मुकाबले में मजबूत आक्रमण के साथ उतरी थी। टीम ने अपने शुरुआती दो लीग मुकाबलों में नौ गोल किए थे। चर्चिल ब्रदर्स को 4-0 और इंटर काशी को 5-1 से हराकर ईस्ट बंगाल ने शानदार फॉर्म दिखाई थी।

 

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।