Spread the love

रायपुर । आज यानी मंगलवार (30 सितम्बर) को अवैध चाकू लेकर घूमने वाला एक और व्यक्तिय पुलिस के हत्थे चढ़ा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम चंदन सेन उम्र 20 वर्ष अहिरवारा जिला दुर्ग का रहने वाला है । पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने आरोपी को कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महराजबंद तालाब के पास से पकड़ा है।

पढ़े पूरा मामला 

थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियार रखने वालों की लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कैलाशपुरी ढाल, नया रोड, महराजबंद तालाब के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चाकू लेकर घूमते हुए मिला।

पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ  की उसने अपना नाम चंदन सेन बताया। उसके कब्जे में चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, पर वह किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर आरोपी चंदन सेन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 511/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।