Spread the love

रायपुर : प्रोजेक्ट दधीचि के तहत स्व. संतोष यादव के मृत्यु के बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुरुज बाई यादव की सहमति से आंखें एवं स्किन दान की गई।

रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल पहुंचकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रीमती सुरुज बाई को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस मानवीय निर्णय की सराहना की तथा आर्थिक सहायता राशि के रूप में 21 हजार का चेक सौंपा।