रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की बिनगंगा जलाशय योजना के कार्यों हेतु 25 करोड़ 41 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जलाशय योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 500 हेक्टेयर खरीफ और 230 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसलों की सिंचाई की जायेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
By Ali Ahmad | Published on: December 29th, 2025 - 5:56 PM (IST)
