Bihar, पटना। बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सहायक (Customer Service Assistant–CSA) के कुल 277 पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) एवं बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) में नियुक्ति हेतु आयोजित की गई थी।
उक्त परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची बैंक की आधिकारिक वेबसाइट biharscb.co.in पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
बैंक प्रबंधन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न की गई है। आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश एवं आवश्यक सूचनाएँ भी वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएंगी।
बैंक ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि नवचयनित कर्मी सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…