बिहार

Bihar RTE : आरटीई के तहत निजी स्कूलों में नामांकन के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू – ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन इस तिथि तक होगा

Spread the love

gyandeep-rte.bihar.gov.in – पटना। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया के अगले चरण की समय-सीमा घोषित की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का नामांकन ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में किया जा रहा है।

विभागीय पत्रांक 505, दिनांक 15.06.2023 एवं समय-समय पर प्रेषित पत्रों के आलोक में यह प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। शेष पात्र बच्चों के आवेदन को सुगम बनाने हेतु अगले चरण की समय-सारणी इस प्रकार निर्धारित की गई है। प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों द्वारा प्रवेश क्षमता का अपलोड 06 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरांत 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक छात्र पंजीकरण की प्रक्रिया संचालित होगी। पंजीकृत छात्रों का सत्यापन 17 अप्रैल से 02 मई 2026 तक किया जाएगा। सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन 05 मई 2026 को किया जाएगा तथा चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश 06 मई से 21 मई 2026 तक पूर्ण किया जाएगा।
सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अधिसूचित समय-सारणी के अनुरूप अग्रेत्तर निर्देश जारी करें, ताकि आरटीई अधिनियम की धारा 12(1)(c) के तहत ऑनलाइन प्रवेश प्रणाली का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित हो सके।
पात्र बच्चों के अभिभावकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल http://gyandeep-rte.bihar.gov.in/ पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया अवश्य पूर्ण करें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

20 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

20 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

22 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

22 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

23 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

23 hours ago