बिहार

Bihar News: निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती – परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Spread the love

पटना। राज्य में निजी वाहनों को व्यावसायिक प्रयोजनों में उपयोग करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब उन सभी एजेंसियों, वाहन मालिकों और संबंधित पक्षों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाए, जो निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। यह बातें उन्होंने शनिवार को छपरा जिले में परिवहन विभाग के पदाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कही।

सरकारी विभागों में भी निजी वाहन

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि राज्य के विभिन्न जिलों में कई एजेंसियां सरकारी विभागों (जैसे खनन विभाग, पर्यटन विभाग), प्राइवेट होटलों और अन्य संस्थाओं के लिए व्यावसायिक वाहनों के स्थान पर निजी वाहन उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही कई वाहन मालिक और एजेंसियां निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर रही हैं। मंत्री ने इस स्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि व्यावसायिक वाहनों के लिए फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त और परमिट दोनों ही लेना अनिवार्य है। नियमों के अनुसार: 8 वर्ष से कम पुराने व्यावसायिक वाहनों के लिए हर 2 वर्ष में फिटनेस प्रमाण-पत्र और 8 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों के लिए हर वर्ष फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जाता है।

इसके अलावा, स्टेज कैरेज, कॉन्ट्रैक्ट कैरेज और मालवाहक वाहनों और पर्यटन हेतु परिचालित वाहनों में परमिट अनिवार्य है। इन प्रमाण-पत्रों और परमिटों से सरकार को राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर वंचना का यह गंभीर मामला बन रहा है। मंत्री श्री कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिशा में त्वरित जांच हो, ताकि नियमों का पालन हो और राज्य का राजस्व सुरक्षित रहे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

9 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

12 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

12 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

13 hours ago