बिहार

Bihar News: राजद नेता ने मनरेगा योजना का नाम बदलने पर NDA सरकार पर किया तीखा हमला – 32 योजनाओं का नाम बदला

Spread the love

पटना : राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मनरेगा योजना का नाम बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से जानना चाहा है कि यूपीए सरकार के समय शुरू किए गए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रान्तिकारी बदलाव लाने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के नाम से महात्मा गांधी हटाकर पूज्य बापू जोड़ने के पीछे कौन सी मानसिकता है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘महात्मा गांधी’ तो केवल एक हीं है उसमें लेशमात्र भी संशय और भ्रम नहीं है। पर बापू के नाम से संबोधित किए जाने वाले अनेकों हैं। एक तो बलात्कार के आरोप में सजा काट रहे तथाकथित संत को भी भाजपा नेताओं सहित अन्य लोग भी ‘बापू’ कहकर सम्बोधित करते हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार को अपना न तो कोई विजन है और न कोई मिशन। उसका एकमात्र विजन यूपीए सरकार के समय शुरू की गई लाभकारी योजनाओं का नाम बदलकर झूठी वाहवाही लूटना है। पिछले ग्यारह वर्षों में केन्द्र की एनडीए सरकार द्वारा एक भी नई योजना की शुरुआत नहीं की गई है। उसके द्वारा अबतक यूपीए सरकार के समय शुरू की गई कुल 32 योजनाओं का केवल नाम बदल कर एनडीए सरकार की उपलब्धि बताई जा रही है।

श्री गगन ने कहा कि जो लोग इसी मनरेगा को यूपीए सरकार के विफलता का जीता-जागता स्मारक बता रहे थे आज वे ही इसे अलम्बरदार बता रहे हैं। यूपीए सरकार में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के सुझाव और यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी और तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व डॉ मनमोहन सिंह जी की सहमति से तत्कालीन केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता स्व डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह जी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से शुरू किए गए इस योजना का नाम बदलने का नहीं बल्कि इसमें आवश्यकतानुसार सुधार करने की आवश्यकता थी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ने की मांग करते रहे हैं। इससे किसानों को सरकारी खर्चे से मजदूर उपलब्ध होगा और मनरेगा मजदूरों को भी काम मिलता रहेगा। जिन उद्देश्यों को लेकर यह योजना लागू की गई थी एनडीए सरकार ने इसे कमजोर हीं किया है।

रजत प्रवक्ता ने कहा कि काम करने के बाद भी एक-एक साल तक मजदूरों की मजदूरी नहीं मिल पाता है। बड़े पैमाने पर फर्जी भूगतान किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य मांग आधारित है पर एनडीए सरकार द्वारा छ: महिने तक अधिकतम 60 प्रतिशत हीं आवंटन का प्रावधान कर दिया गया है। यूपीए सरकार के समय जो मजदूरी दर तय कर दी गई थी, एनडीए सरकार द्वारा आजतक उसमें एक पैसा भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

8 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

11 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

11 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

12 hours ago