Spread the love

पटना। गाना की खेती करने वाले किसानों को यंत्र खरीदने के लिए राज्य सरकार गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत 50 फ़ीसदी अनुदान देगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने किसानों से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित किया है। जो किसान यंत्र खरीदने के इच्छुक होंगे वह निर्धारित तिथि के अंदर विभाग में आवेदन कर सकते हैं।

विदित हो कि राज्य सरकार गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ताकि राज्य के किसान अधिक से अधिक गाना की खेती कर सके। इसके लिए किसानों को यंत्र खरीदने के लिए 50 फ़ीसदी तक अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने यंत्र खरीदने वालों किसानों से ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी तक करने का आदेश दिया है। जिससे कि आवेदन करने वाले किसानों को अनुदान की राशि दी जा सके। विभाग के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत गन्ना किसानों को चिन्हित यंत्रों की खरीद पर निर्धारित मूल्य का 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसी प्रकार अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के गन्ना किसानों को 10 फीसदी अतिरिक्त अनुदान देने का प्रावधान है। वहीं चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना यंत्र बैंक स्थापित करने के लिए चीनी मिल, पैक्स, जीविका, एफपीओ, आत्मा की समूह को चीनी यंत्रों की समूह मूल्य का 70 फीसदी अनुदान का प्रावधान है।