बिहार

Bihar News: संजीव मुखिया गिरोह के सदस्‍यों की गिरफ्तारी में जुटी ईओयू: 8 भू माफिया और 11 बालू माफियाओं की जब्‍त होगी 52 करोड़ की संपत्‍त‍ि

Spread the love

पटना : आर्थिक अपराध इकाई ने परीक्षा माफिया संजीव मुखिया गिरोह में शामिल सदस्‍यों की गिरफ्तारी करने के साथ ही राज्‍य के करीब दो दर्जन बालू और भू माफियाओं की संपत्‍त‍ि जब्‍त करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पाटलिपुत्र के विकास अधिकारी भवेश कुमार सिंह की अकूत संपत्‍त‍ि को भी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) जब्‍त करेगी। यह जानकारी ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने कहा क‍ि राज्‍य में पुलिस चालक सहित विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं में कुख्‍यात परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात और उसके गिरोह के सदस्‍य अभ्‍यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहे थे। गुप्‍त सूचना के आधार पर परीक्षा माफिया शेखपुरा जिले के संजय कुमार प्रभात को गिरफ्तार किया गया था। आरोपित संजीव मुखिया गिरोह का सक्रिय सदस्‍य है। वहीं संजीव मुखिया गिरोह के चंदन कुमार उर्फ चंदन गोयल उर्फ चंदन सर को भी पिछले दिनों पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपितों से पूछताछ के दौरान कई महत्‍वपूर्ण जानकारियां आर्थिक अपराध इकाई के हाथ लगी है। इस पर आर्थिक अपराध इकाई आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

राज्‍य के आठ भू- माफिया और 11 बालू माफियाओं पर कार्रवाई

डीआईजी ने बताया कि राज्‍य के आठ भू-माफिया और 11 बालू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की है। विभाग ने सोमवार को प्रेस विज्ञा‍प्ति जारी कर रहा है क‍ि आठ भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना इलाके के मोदामपुर गांव निवासी मो.रिजवान उर्फ राजा, पटना कंकड़बाग थाना इलाके के लोहिया नगर निवासी अश्विनी कुमार सिंह, भोजपुर जिले के कामाख्‍या सिंह, कैमूर जिले के विरेंद्र प्रसाद विंद व अन्‍य, दानापुर नयाटोला के निवासी राज बल्‍लभ कुमार, पारस राय, खुशरूपुर थाना इलाके के कासिमपुर पंचरूखिया निवासी संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार डॉन और खगौल थाना इलाके के कोथवां निवासी टिंकु कुमार उर्फ पिंकु यादव शामिल है। इन आरोपितों की करीब 39.7969 करोड़ की संपत्‍त‍ि जब्‍त करने की तैयारी में विभाग जुटी हुई है। इसी प्रकार राज्‍य के 11 बालू माफियाओं के के करीब 15.0917 करोड़ रुपये की संपत्‍त‍ि जब्‍त करने की कार्रवाई में विभाग जुट गया है। जिसमें बांका जिले के मजलिशपुर निवासी विभिषण यादव, निलेश यादव, संजय यादव, छोटू यादव, बादल यादव, आजाद यादव, भोजपुर जिले के कोईलवर सुरौधा निवासी सोनू खान उर्फ सरताज आलम, विदेशी राय उर्फ अमरेश राय, सुनील कुमार यादव उर्फ सुनील कुमार राय उर्फ गुप्‍ता राय, औरंगाबाद जिले के बारूण पड़रिया निवासी अमित कुमार उर्फ गुड्डू यादव, पटना मनेर थाना इलाके के रामप्रवेश सिंह और विशुन दयाल सिंह शामिल है।

को-ऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भवेश कुमार निकले धन कुबेर

पाटलिपुत्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास अधिकारी भवेश कुमार सिंह पर आर्थि‍क अपराध इकाई ने शिकंजा कस दिया है। जांच के क्रम में इसके पास अकूत संपत्‍त‍ि होने का पता विभाग को लगा है। जिसपर आर्थिक अपराध इकाई कार्रवाई शुरू कर दिया है। इसके साथ ही तत्‍कालीन डीसीएलआर रमेश प्रसाद दिवाकर को रिश्‍वत मांगने के मामले में न्‍यायालय से दोष सिद्ध कराया गया है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

9 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

12 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

12 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

13 hours ago