बिहार

Bihar News: बिहार पोलिटेकनिक काउंसलिंग 2026: डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की तारीख जारी

Spread the love

पटना। राज्य के 46 राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों में डिप्लोमा स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित इन संस्थानों में डीईसीई (डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) (एलई)-2026 और डीसीईसीई (डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन) (पीई)-2026 दोनों के अभ्यर्थियों के लिए नोटिफ़िकेशन जारी किया है। लेटरल एंट्री (द्वितीय वर्ष) के लिए डीईसीई(एलई)-2026 जो अभ्यर्थी डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 25 जून से शुरू हो रही है। चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की अंतिम तिथि 1 जुलाई है। पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया जाएगा, जिसे 10 से 15 जुलाई तक के बीच में डाउनलोड किया जा सकेगा। दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश (राउंड-1) 14 एवं 15 जुलाई को होगा।

साथ ही नियमित प्रवेश (प्रथम वर्ष) के लिए डीसीईसीई (पीई)-2026 पोलिटेकनिक अभियंत्रण (पीई) पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 23 जून से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि एवं लॉकिंग 30 जून तक है। पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 8 जुलाई को जारी होगा और 11 से 13 जुलाई के बीच दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश (राउंड-1) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अभ्यर्थी बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर लेटरल एंट्री के लिए “रैंक कार्ड ऑफ डीईसीई (एलई)-2026” लिंक पर क्लिक करें। पीई रैंक कार्ड “रैंक कार्ड ऑफ डीसीईसीई (पीई/पीएम/पीएमएम)-2026” लिंक पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर रैंक कार्ड डाउनलोड कर चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

20 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

20 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

22 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

22 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

23 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

23 hours ago