बिहार

Bihar News: बीसी-ईबीसी छात्राओं के लिए कन्या आवासीय उच्च विद्यालयों में आवेदन शुरू

Spread the love

पटना। राज्य के सभी जिलों में संचालित 39 कन्या आवासीय प्लस 2 उच्च विद्यालय में बीसी-ईबीसी छात्राओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 9 में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ये विद्यालय बीसी-ईबीसी वर्ग के मेधावी छात्राओं को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उत्कृष्ट विकास का वातावरण उपलब्ध कराते हैं। यहां छात्रों को आवास, भोजन, शैक्षणिक सुविधाएं, खेलकूद और अन्य सभी सुविधाएं राज्य सरकार के स्तर से मुफ्त मुहैया कराई जाती हैं।

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू की गई है, जो 9 फरवरी तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 मार्च (रविवार) को राज्य स्तर पर किया जाएगा। प्रवेश पत्र 15 से 22 फरवरी के बीच जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम 13 मार्च को घोषित होगा, जबकि नामांकन प्रक्रिया 16 मार्च से 23 मार्च तक होगी।

कक्षा 6 से लेकर कक्षा 9 तक 2159 रिक्तियों पर नामांकन

वर्ग 6 से 9 तक के लिए नामांकन वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 अंक निर्धारित हैं, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे प्रत्येक विषयों से 20-20 अंको का प्रश्न पूछा जायेगा। इनमे वर्ग 6 के लिए 1560, 7 के लिए 336, 8 के लिए 114 और वर्ग 9 के लिए 149 रिक्त सीटों पर नामांकन होगा। वहीं, नामांकन के लिए आयु सीमा 10 वर्ष से 16 वर्ष रखी गई है।
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर कर आवेदन सकते है। ऑनलाई आवेदन करने में कठिनाई होने पर आवेदक अपने जिला के पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले आवेदन पूरा कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

13 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

14 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

16 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

16 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

16 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

17 hours ago