बिहार

Bihar News: हज यात्रियों के लिए 10 से 15 फरवरी के बीच होगा विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन

Spread the love

Bihar Haj Yatra News, पटना। हज यात्रियों के लिए राज्य में मेडिकल कैम्प का आयोजन होने जा रहा है। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेल ने विशेष मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश दिया है। यह मेडिकल कैंप प्रत्येक जिले के सदर अस्पताल में 10 से 15 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।
इस मामले को लेकर उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल जांच के बाद यात्रियों को उसी दिन मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा। ताकि जांच के लिए दूर से आ रहे हाजियों को रिपोर्ट के लिए लम्बा इंतजार न करना पड़े। इस वर्ष बिहार से 2569 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी और 5 मई तक चलेगी।

राज्य कोचिंग योजना में अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थी को शामिल करने की अपील

इसके अलावा सचिव ने विभाग के तहत संचालित राज्य कोचिंग योजना के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील किया है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और बड़ी संख्या में इसमें शामिल हों। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आगामी 8 फरवरी को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरी तरह सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, कोई अनियमितता न हो और अभ्यर्थियों को सुगम वातावरण मिले।

बता दें कि योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेष अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिविल सेवा, नीट, जेईई मेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

17 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

18 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

20 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

20 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

20 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

21 hours ago