बिहार

Bihar News: बिहार में 3 साल में 285 खतरनाक ब्लैक स्पॉट चिन्हित, 227 को सुधारा गया

Spread the love

पटना : बिहार में सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के बेहतर नतीजे दिखने लगे हैं। पिछले तीन साल में राज्यभर में कुल 285 खतरनाक ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए, जिनमें 227 जगहों को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पथ निर्माण विभाग ने वर्ष 2022 में 96 में से 93, 2023 में 96 में से 92 और 2024 में 93 में से 42 ब्लैक स्पॉट को ठीक किया है। बाकी बचे 58 स्पॉट को इस साल के अंत तक दुरुस्त कर लिया जाएगा।

एनएचएआई ने 260 ब्लैक स्पॉट को किया बेहतर

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) मानक के अनुरूप राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 260 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सभी को ठीक कर दिया है। इसके साथ ही, बिहार राज्य के मानक के अनुरूप 563 ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर, 547 को बेहतर कर लिया गया है। अन्य 16 बचे ब्लैक स्पॉट को सुधारने का काम जारी है।

ग्रे स्पॉट भी हुए ठीक

ग्रामीण कार्य विभाग ने अभी तक ग्रामीण सड़कों में एक भी ब्लैक स्पॉट नहीं पाया है, लेकिन मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बक्सर और कैमूर जिले में 6 ग्रे स्पॉट चिन्हित किए है। इन सभी ग्रे स्पॉट को ठीक कर चालू कर दिया गया है।

ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट में फर्क

ब्लैक स्पॉट: सड़क का वह हिस्सा या स्थान, जहां बहुत ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं। आमतौर पर पिछले 3-5 सालों के आंकड़ों के आधार पर यह तय किया जाता है। जैसे- तेज मोड़, खराब डिजाइन वाला चौराहा, अंधेरा, सड़क पर गड्ढे या जहां बार-बार दुर्घटना होती है।

ग्रे स्पॉट: ग्रे स्पॉट वो जगहें होती हैं जहां गंभीर दुर्घटनाएं और चोटें बहुत लगती हैं।

ब्लैक स्पॉट सुधारने के लिए कदम

ब्लैक और ग्रे स्पॉट सड़क को सुधारने के लिए साइन बोर्ड, सड़क चौड़ीकरण, अंडरपास/ओवरपास का निर्माण, सड़क की मरम्मती, फिसलन-रोधी सतह लगाना, अवैध कट बंद करना, बैरिकेडिंग और जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

“सरकार सड़क हादसों को कम करने के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रही है। बिहार में चिन्हित किए गए स्थानों पर सुधारात्मक कार्य लगातार किए जा रहे हैं। जल्द ही बचे हुए सभी स्थानों को ठीक कर लिया जाएगा। साथ ही नए स्थानों को चिन्हित कर इन्हें भी जल्द ठीक किया जाएगा। सुधार से जुड़े हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।” – श्रवण कुमार, मंत्री परिवहन विभाग, बिहार सरकार

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

7 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

8 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

10 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

10 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

10 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

11 hours ago